सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 54वां जन्मदिन, 54 किलो के केक से दी शुभकामनाएं

 

  1. गौतमबुद्धनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का 54वां जन्मदिन बुधवार को गौतमबुद्धनगर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 54 किलो का केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और किसान, नौजवान, महिला, पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समाज की मजबूत आवाज हैं।

डॉ. शशि यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

PDA अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

जन्मदिन समारोह के बाद समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “PDA पेड़ लगाओ–समाज बचाओ अभियान” के अंतर्गत महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉ. शशि यादव के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।

डॉ. शशि यादव ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र, प्रेम, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का भी संदेश देता है।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण चौहान, अंजलि श्रीवास्तव, रूवी नगर, संजीदा बेगम, नीतू यादव, नेहा पवार, तबस्सुम खान, रईसा खान, ईशा और अनीसा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शशि यादव ने सभी नेताओं, महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें