[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में 11 से 20 अक्टूबर तक सजेगा भव्य रामलीला महोत्सव, 65 फीट ऊंचा रावण और 100 से अधिक कलाकार होंगे मुख्य आकर्षण

**ग्रेटर नोएडा।** श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की ओर से 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक भव्य रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से होगा। इस बार 325 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े बहुमंजिला मंच पर 100 से अधिक कलाकार रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन करेंगे। विशाल एलईडी स्क्रीन, आधुनिक ग्राफिक्स, आकर्षक प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था और भव्य दशहरा मेले के साथ यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है।

### संस्कृति, संस्कार और चरित्र ही सबसे बड़ी पूंजी

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कारों और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों का कहना है कि धन-संपत्ति से भी अधिक मूल्यवान विरासत चरित्र और संस्कार हैं, जिन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। रामलीला परिवारों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और बच्चों एवं युवाओं को भगवान श्रीराम के धैर्य, त्याग, मर्यादा और आदर्शों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

### 60 वर्षों के अनुभव और युवा नेतृत्व में भव्य आयोजन

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, जिसे एनसीआर की अग्रणी रामलीला समितियों में गिना जाता है, के मार्गदर्शक परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज हैं। उन्हें रामलीला के निर्देशन का 60 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनके मार्गदर्शन में रामलीला को और अधिक भव्य एवं विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद भाटी ने बताया कि टीमवर्क, बेहतर प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के समन्वय से इस बार रामलीला को और आकर्षक बनाया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों से पारंपरिक पर्दों के स्थान पर विशाल एलईडी स्क्रीन और ग्राफिक्स के माध्यम से मंचन को प्रभावशाली बनाया जा रहा है। इस वर्ष भी इसमें नए सुधार किए जा रहे हैं, जिससे दर्शकों को आधुनिक थिएटर जैसा अनुभव मिल सके। प्रकाश और ध्वनि का विशेष संयोजन रामलीला के दृश्यों को और अधिक जीवंत एवं प्रभावशाली बनाएगा।

### 65 फीट का रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण और 55 फीट का मेघनाथ

दशहरा महोत्सव में इस बार 65 फीट ऊंचे रावण, 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 55 फीट ऊंचे मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। भव्य आतिशबाजी दशहरा उत्सव के आकर्षण को और बढ़ाएगी। इसके साथ ही विशाल मेले में देश की विभिन्न संस्कृतियों को प्रदर्शित करने वाले हस्तशिल्प स्टॉल और शानदार झूले भी लगाए जाएंगे, जो बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।

### रामलीला के प्रमुख प्रसंगों का होगा मंचन

रामलीला के दौरान प्रतिदिन रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

– **11 अक्टूबर:** गणेश पूजन एवं शिव-पार्वती विवाह
– **12 अक्टूबर:** नारद मोह लीला, रावण दरबार एवं देवासुर संग्राम
– **13 अक्टूबर:** राम जन्म, सीता जन्म, बाल लीला एवं विद्या अभ्यास
– **14 अक्टूबर:** ताड़का वध, सीता स्वयंवर एवं राम बारात
– **15 अक्टूबर:** कैकेयी-मंथरा संवाद, राम वनवास एवं चित्रकूट प्रसंग
– **16 अक्टूबर:** ऋषि मिलन, पंचवटी, शूर्पणखा प्रसंग, सीता हरण एवं जटायु वध
– **17 अक्टूबर:** राम-भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, राम-हनुमान मिलन, किष्किंधा, बाली वध एवं अशोक वाटिका प्रसंग
– **18 अक्टूबर:** लंका दहन, सेतु निर्माण एवं रावण-अंगद संवाद
– **19 अक्टूबर:** लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध तथा राम-कुंभकर्ण और रावण युद्ध से जुड़े प्रसंग

इन प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन, धर्म, कर्तव्य, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया जाएगा।

### पीढ़ियों को संस्कारित करने वाला ऐतिहासिक आयोजन बनाने का लक्ष्य

अध्यक्ष आनंद भाटी ने कहा कि रामलीला और दशहरा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। कमेटी का प्रयास है कि इस वर्ष का आयोजन भव्यता, बेहतर व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिहाज से यादगार बने तथा अधिक से अधिक परिवार इसमें भाग लेकर भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें।

 कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य रहेंगे सक्रिय

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक गोस्वामी सुशील जी महाराज, संस्थापक  राजकुमार नागर,  प्रदीप शर्मा,  शेर सिंह भाटी,  हरवीर मावी, मुख्य संरक्षक  नरेश गुप्ता, संरक्षक  सुशील नागर,  धीरेंद्र भाटी,  धीरज शर्मा,  बालकिशन सफीपुर,  दिनेश गुप्ता,  पवन नागर,  मनोज गुप्ता,  सतीश भाटी, अध्यक्ष  आनंद भाटी, महासचिव  ममता तिवारी, कोषाध्यक्ष  अजय नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  महेश शर्मा बदौली,  उमेश गौतम,  सत्यवीर मुखिया, श्रीमती रोशनी सिंह, श्री महेश कमांडो, श्री चैन पाल प्रधान, श्री जितेंद्र भाटी, श्री सुभाष भाटी, श्री मनीष डाबर, मीडिया प्रभारी श्री अतुल आनंद, उपाध्यक्ष श्री फिरे प्रधान, श्री पी.पी. शर्मा, श्री श्याम सुंदर फौजी, श्री यशपाल नागर, सचिव श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती गीता सागर, श्री राकेश भाटी, श्री भगवत भाटी, श्री तेज कुमार भाटी, श्री पवन भाटी एवं श्री वीरपाल मावी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें