[gtranslate]
[gtranslate]

गौतमबुद्धनगर में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने की समीक्षा बैठक

जनपद गौतमबुद्धनगर में आगामी त्योहारों (धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा) को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात और बिजली आपूर्ति को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक आयोजनों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होगी। यातायात नियंत्रण और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

अग्निशमन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि मानकों के अनुरूप केवल अनुमन्य ग्रीन पटाखों की बिक्री ही सुनिश्चित की जाए। प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और उपयोग पर सख्त निगरानी रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल, CHC और PHC पर डॉक्टरों व दवाइयों की मुस्तैदी रखने को कहा गया है। दीपावली पर आग से झुलसने की घटनाओं से निपटने के लिए बर्न यूनिट/वार्ड में आवश्यक उपकरण, दवाइयां और प्रशिक्षित स्टाफ अलर्ट पर रहेगा।

  • बैठक में जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
  • त्योहारों पर मिठाई, खोया, पनीर, दूध, घी और तेल की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मिलावट पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। बाट-माप विभाग दुकानों पर सही तौल सुनिश्चित कराएगा। त्योहारों के दौरान बिजली कटौती न हो, इसके लिए विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। फॉल्ट होने पर त्वरित सुधार के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
  • परिवहन विभाग को यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर बसों के फेरे बढ़ाने और निर्धारित दरों पर ही किराया वसूलने के निर्देश दिए गए हैं
बाजारों और सड़कों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, चूना व एंटी-लार्वा छिड़काव करने और सार्वजनिक शौचालयों को सक्रिय रखने को कहा गया है। छठ पूजा के दृष्टिगत घाटों और तालाबों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग के इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त विकास प्राधिकरणों को सड़कों से अतिक्रमण हटाने और मार्गों को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें