ग्रेटर नोएडा।शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए श्योरान इंटरनेशनल स्कूल, अंसल गोल्फ लिंक्स-1, सेक्टर-ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा ने सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10 में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। किसी भी छात्र की असफलता नहीं हुई, जिससे विद्यालय का कुल परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि स्कूल द्वारा अपनाई गई आधुनिक शिक्षण पद्धति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर जोर देने वाली रणनीति की भी सफलता है।
स्कूल के डायरेक्टर सुशांत चौधरी और प्रधानाचार्या शक्ति दासी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम पूरे स्कूल परिवार के सामूहिक प्रयासों का फल है। दोनों अधिकारियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी इसी लगन और मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखें तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
श्योरान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी शिक्षक वर्ग, एकीकृत शिक्षण पद्धति और बाल-केंद्रित गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल का उद्देश्य हर बच्चे की अनूठी प्रतिभा को निखारना और उन्हें वैश्विक नागरिक बनाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से युक्त बनाना है।
इस शानदार सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की निरंतर निगरानी और व्यक्तिगत ध्यान के कारण ही उनके बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
यह उपलब्धि ग्रेटर नोएडा के शिक्षा जगत में श्योरान इंटरनेशनल स्कूल की बढ़ती प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है। स्कूल परिवार सभी छात्रों को उनके भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएं देता है।
श्योरान इंटरनेशनल स्कूल – जहां हर बच्चा अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ता है और सपनों को हकीकत में बदलता है।







