[gtranslate]
[gtranslate]

साइट-4 में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न

11 से 21 अक्टूबर तक मनाया जाएगा विजय महोत्सव-2026

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित होने वाले विजय महोत्सव-2026 के लिए साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया गया, जिसमें कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित धर्मप्रेमियों ने आहुति दी।

कमेटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष विजय महोत्सव का आयोजन 11 से 21 अक्टूबर तक साइट-4 स्थित सेंट्रल पार्क में धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि हवन के बाद पूर्णाहुति की गई। इसके पश्चात कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने उपस्थित गणमान्य लोगों के सहयोग से नारियल फोड़कर भूमि पूजन की विधिवत शुरुआत की। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, शैलेन्द्र भाटिया, योगेंद्र भाटी डेवटा, रामशरण नागर, हरेंद्र भाटी और ब्रजेश भाटी सहित अन्य लोगों ने विजय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, केके शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिन्दुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, विजेंद्र भाटी, सुरेंद्र तायल, राहुल नंबरदार, दीपक भाटी, आलोक नागर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें