[gtranslate]
[gtranslate]

रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा विजय महोत्सव-2026 का शुभारंभ

800 स्कूली बच्चे देंगे भक्ति और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां, 12 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला मंचन

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित विजय महोत्सव-2026 का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भक्ति एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। कार्यक्रम को लेकर रामलीला मैदान, साइट-4 में कमेटी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने विजय महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

 

कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विजय महोत्सव का आगाज भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया जाएगा। शहर और देहात क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं अकादमियों के करीब 800 बच्चे भक्ति और देशभक्ति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

कमेटी के महासचिव विजेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि 12 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें साकेत कला मंच के 65 कलाकार विभिन्न प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन करेंगे।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर रामलीला मंचन के बाद रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके बाद रंगीन आतिशबाजी का भव्य नजारा देखने को मिलेगा।

संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि विजय महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। परिसर में पर्याप्त संख्या में सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि इस बार रामलीला मंचन के साथ विशाल मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टॉल, खरीदारी के लिए अनेक दुकानें और मनोरंजन के लिए नए झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा नाव, कोलंबस, मारुति कार सर्कस सहित कई आकर्षण मेले का हिस्सा होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान कुलदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, हरेंद्र भाटी, श्यामवीर भाटी, अमित गोयल, अरुण गुप्ता, मुकुल गोयल, गिरीश जिंदल, कमल सिंह आर्य, सुनील प्रधान, सुभाष चंदेल, मनोज यादव, अंकुर गर्ग, अतुल जैन, विशाल जैन और सुरेंद्र तायल सहित रामलीला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें