यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शुरू की ‘सैटेलाइट क्लिनिक’ सेवा

ग्रेटर नोएडा । स्वास्थ्य सेवाओं को दूर-दराज के इलाकों तक अधिक सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाने की दिशा में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा ने ‘सैटेलाइट क्लिनिक’ पहल की शुरुआत की है। इसके तहत अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इसी कमांड सेंटर के माध्यम से फर्रुखाबाद में यथार्थ की पहली सैटेलाइट क्लिनिक सेवा का शुभारंभ हुआ।

फर्रुखाबाद स्थित सैटेलाइट क्लिनिक का उद्घाटन सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस पहल के जरिए अब दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को बड़े शहरों तक यात्रा किए बिना यथार्थ हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिटी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी।

ओमेगा-1 स्थित कमांड सेंटर आधुनिक डिजिटल तकनीकों से लैस है। इसके माध्यम से सैटेलाइट क्लिनिकों को यथार्थ हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों से रियल टाइम में जोड़ा जाएगा। मरीज अपने नजदीकी सैटेलाइट क्लिनिक में बैठकर विभिन्न सुपर स्पेशलिटी विभागों के विशेषज्ञों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ मरीजों के समय और यात्रा संबंधी परेशानियां भी कम होंगी।

यथार्थ हॉस्पिटल के ग्रुप सीईओ अमित सिंह ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को उनके घर के नजदीक बेहतर उपचार मार्गदर्शन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कमांड सेंटर और सैटेलाइट क्लिनिक मॉडल के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को उन क्षेत्रों तक पहुंचाया जा रहा है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सीमित है। आने वाले समय में देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे और सैटेलाइट क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे।

सीओओ एवं फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार बलियान ने कहा कि यथार्थ हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज प्रदान करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति  तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट क्लिनिक एक आधुनिक और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसके माध्यम से मरीज अपने नजदीकी केंद्र से ही सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों से सीधे जुड़ सकेंगे। मरीजों को विशेषज्ञ राय, उपचार संबंधी मार्गदर्शन, सेकेंड ओपिनियन और नियमित फॉलोअप सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे मरीजों को बार-बार बड़े शहरों के अस्पतालों में आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार नहीं, बल्कि दूर-दराज और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का सामाजिक प्रयास भी है। अस्पताल का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को समय पर सही इलाज, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उसके शहर के करीब उपलब्ध हो सकें।

यथार्थ हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा आने वाले समय में इस मॉडल का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में करने की योजना बना रहा है, ताकि तकनीक और विशेषज्ञता के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें