इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना इकोटेक-3 क्षेत्र में चार शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के -3 का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

थाना इकोटेक-3 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 239/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बरामद फॉर्च्यूनर कार की जांच कर रही है कि उसका इस्तेमाल किन आपराधिक गतिविधियों में किया गया था तथा उसके स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें