जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षक द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने बताया कि जीवन में प्रसन्न और स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन का होना आवश्यक है, जिसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से योग भारतीय जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा रहा है।

इसके बाद योग प्रशिक्षक ने संस्थान के शिक्षकों एवं स्टाफ को प्राणायाम, सुखासन, वक्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने कहा कि योग के माध्यम से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और इसके जरिए तन व मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि चित्त और सोच को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता तथा उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि योग के लाभों को देखते हुए आज पूरी दुनिया इसे अपना रही है। ऐसे में सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में संस्थान के डीन, विभागाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पल्लवी सिंह सहित सभी शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें