ग्रेटर नोएडा | रोटरी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रामलीला मैदान, साइट-4 ग्रेटर नोएडा में विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्लब सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।

इस दौरान अमरूद, आंवला, कटहल, नींबू, जामुन और नीम सहित कई पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन “एक वृक्ष – एक जीवन, एक सदस्य – एक संकल्प” थीम के तहत किया गया।
क्लब अध्यक्ष निखिल गर्ग ने बताया कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत Zone 11 के AG शैलेश वार्ष्णेय ने अमरूद का पौधा लगाकर की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करते हैं।
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने कहा कि क्लब भविष्य में भी सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अभियान में रामलीला कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह, विजेंद्र सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी और कुलदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्य केके शर्मा, सौरभ बंसल, राहुल शर्मा, बृजमोहन गोयल, शिव कुमार गुप्ता, रणजीत सिंह, अतुल जैन, सुनील गोयल, सौरभ गोयल, अमित मंडार, संदीप गर्ग, संजय गर्ग, अशोक अग्रवाल, मनीष डावर, विकास गर्ग, मोहित सिंघल, ऋषि के अग्रवाल, यतेन्द्र अवाना, अमित गोयल, सोविन्दर सिंह, नरेंद्र यादव और सुशील भाटी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।







