[gtranslate]
[gtranslate]

हैकथॉन में लॉयड कॉलेज के छात्रों ने मारी बाजी, हासिल किया द्वितीय स्थान

 

छह राज्यों के 41 प्रमुख कॉलेजों की टीमों ने लिया हिस्सा, टीम ग्रूट के प्रदर्शन की निर्णायकों ने की सराहना

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद स्थित क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में आयोजित हैकइंडिया–हैकजेनेसिस 2026 हैकथॉन में द्वितीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छह राज्यों के 41 प्रमुख कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच लॉयड कॉलेज की टीम ग्रूट ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।

बीते शुक्रवार को आयोजित इस हैकथॉन में लॉयड कॉलेज के तीन विद्यार्थियों पूजा निर्माण, हिमांशु और कार्तिक ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, तार्किक क्षमता और सवालों के सटीक जवाबों के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया। टीम के प्रदर्शन की निर्णायकों ने सराहना करते हुए उसे द्वितीय स्थान प्रदान किया।

प्रतियोगिता के दौरान टीम ग्रूट के प्रोजेक्ट और विद्यार्थियों की तकनीकी समझ ने विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर क्राइस्ट यूनिवर्सिटी की ओर से लॉयड कॉलेज के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

लॉयड कॉलेज के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को तकनीकी शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों की प्रतिभा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। छह राज्यों के प्रतिष्ठित कॉलेजों के बीच दूसरा स्थान हासिल करना टीम के कौशल, मेहनत और लगन को दर्शाता है। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें