डाढ़ा गांव के 17 किसानों को मिले आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के प्रसिद्ध डाढ़ा गांव के 17 किसानों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उनकी छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गए हैं।
सोमवार को जेवर विधायक प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, ओएसडी रामनयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इन भूखंडों का आवंटन किया गया।

समारोह में कुल 17 भूखंडों में से 11 भूखंड समान आकार के होने के कारण इनका ड्रा निकाला गया, जबकि शेष 6 भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण उनका सीधा आवंटन कर दिया गया। इन सभी भूखंडों को संबंधित किसानों के नाम पर सीधे रजिस्टर्ड कर दिया गया है।

बता दें कि डाढ़ा गांव की जमीन के अधिग्रहण के बाद से ही इन 17 किसानों को उनके हक के छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबे समय से लंबित पड़े हुए थे। किसानों ने इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर गुहार लगाई थी। सीईओ ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन किसानों को शीघ्र आबादी भूखंड आवंटित किए जाएं।

उसके बाद नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया और सोमवार को आवंटन कर दिया गया।                                             

प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह ने इस मौके पर कहा कि किसानों को उनके हक के छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि डाढ़ा गांव की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी शीघ्र ही उनके आबादी भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।

यह फैसला डाढ़ा गांव के किसानों में खुशी की लहर पैदा कर गया है। लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग अब पूरी हो गई है। प्राधिकरण की इस पहल से अन्य गांवों के किसानों में भी उम्मीद जगी है कि उनकी बारी भी जल्द आएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें