जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

नॉलिज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में आईक्यूएसी, एससी-एसटी एवं सोशल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की मुख्य थीम ‘‘शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो’’ रही, जिसमें छात्रों को समानता, न्याय और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों तथा फैकल्टी सदस्यों ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर के आदर्शों का पालन करते हुए एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ ली।                                                               

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अंशुल शर्मा ने कहा, ‘‘14 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि सामाजिक क्रांति की उज्ज्वल शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन महान समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती का पावन अवसर है। उन्होंने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी।’’

कार्यक्रम ने शिक्षा, सशक्तिकरण और एकता के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों एवं उपस्थित सदस्यों को एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें