1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर की भूमिका पर मंथन, शहीदों के सम्मान, इतिहास के पुनर्स्मरण और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का लिया संकल्प
ग्रेटर नोएडा। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की क्रांति में गौतम बुद्ध नगर और उससे जुड़े ऐतिहासिक क्षेत्रों की भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के कार्यालय सेक्टर अल्फा-1 में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, इतिहासकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर स्थानीय वीर क्रांतिकारियों के योगदान पर विस्तार से चर्चा की तथा इस गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखबीर सिंह आर्य ने की, जबकि संचालन राव संजय भाटी ने किया।







