[gtranslate]
[gtranslate]

इंटरैक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल की नई टीम ने संभाली कमान

ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से संचालित इंटरैक्ट क्लब, प्रज्ञान स्कूल, ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार सौंपा गया।

समारोह में क्लब की प्रेसिडेंट भव्या कुशवाहा, सेक्रेटरी हर्षिता कौल और ट्रेजरार आध्या गर्ग सहित अन्य इंटरैक्टर्स को पिन लगाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। क्लब ट्रेनर सौरभ बंसल ने गत वर्ष की टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को बधाई दी। साथ ही नई टीम के सभी सदस्यों को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। स्कूल की प्रिंसिपल रुचिका शर्मा ने उपस्थित रोटेरियन्स का पौधे भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा क्लब कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना मैडम ने तैयार की।

समारोह में असिस्टेंट गवर्नर शैलेश चंद्र वार्ष्णेय, आईपीपी ऋषि के. अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष एम.पी. सिंह, के.के. शर्मा, अतुल जैन, राहुल शर्मा, संजय गर्ग, अंकुर गर्ग औररणजीत सिंह सहित अन्य रोटेरियन्स उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें