ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज के निर्देशानुसार जनपद गौतमबुद्धनगर में आगामी 03 दिसंबर 2026 को सहायक अध्यापक चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह लिखित परीक्षा जनपद के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी,
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, यह लिखित परीक्षा जनपद के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होगी,
यह परीक्षा सहायक अध्यापक (शहरी), प्राइमरी, बेसिक शिक्षा विभाग और सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय) के पदों पर चयन के लिए आयोजित की जा रही है।
सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम
बैठक के दौरान एडीएम (न्यायिक) प्रियंका ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं,

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी।
सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले अपने आवंटित केंद्रों का भ्रमण करेंगे और कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पहले से रखने को कहा गया है।

केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
एडीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। बैठक के अंत में कार्यकारी संस्था के प्रतिनिधि जितेन्द्र त्यागी ने उपस्थित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा कराने की बारीकियों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी।