सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ भाकियू मंच ने एसडीएम दादरी को सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । भारतीय किसान यूनियन (मंच) ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं सरकारी जमीनों पर हो रहे कथित अवैध कब्जों के विरोध में दादरी तहसील पहुंचकर एसडीएम दादरी को ज्ञापन सौंपा।

भाकियू मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि संगठन पिछले तीन वर्षों से लगातार शिकायतें कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद जिले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और खराब हो गई है। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जिन गांवों की भूमि का अधिग्रहण नहीं हुआ है, वहां भी कुछ किसानों की सहमति के आधार पर भूमि लेने के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। वहीं ग्राम समाज, एलएमसी और अन्य सरकारी भूमि का रिकॉर्ड भी स्पष्ट नहीं है।

ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी भूमि, सड़क, भवन और रेलवे संपत्तियों पर लगातार अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। यह भूमि खेल मैदान, बारात घर, चिकित्सालय, पुस्तकालय, ओपन जिम, तालाब, हरित क्षेत्र तथा भूमिहीन गरीब परिवारों को पट्टा देने जैसे सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोग की जानी चाहिए, लेकिन वर्तमान में इन पर अवैध निर्माण हो रहे हैं।

भाकियू मंच ने श्यौराजपुर, खोदना कला, तिलपता, खेड़ी, भनौता, सुनपुरा, डेरी स्कैनर, डेरी मच्छा, बैदपुर, जानसिवाना, कैलाशपुर, रूपवास समेत कई गांवों की सरकारी जमीनों की उच्चस्तरीय जांच कराकर अवैध कब्जे हटाने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के स्तर पर जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही है, इसलिए किसी वरिष्ठ तहसीली अधिकारी से जांच कराई जाए।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन मंच और ग्रामीण आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

इस दौरान राजवीर प्रधान, सुनील भाटी, अक्षय मुखिया, कृष्ण भड़ाना, विक्रांत भाटी, प्रिंस भाटी, हाजी निजाम, अमित प्रधान, अजब सिंह भाटी, विकास रूपवास, अब्दुल कादिर, दानिश खान, सागर नंबरदार, अनुज भनौता, सतीश प्रधान, डॉ. मोहसिन, वंश यादव, अन्नू सरपंच, रोबिन जाटव, विशाल ठाकुर, नितिश कसाना, मनीष नागर, मनोज प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें