खोए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे, सेंट्रल नोएडा पुलिस की सराहनीय पहल

 

ग्रेटर नोएडा: सेंट्रल नोएडा कमिश्नरेट की सर्विलांस टीम ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए करीब 35 लाख रुपये मूल्य के 121 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। आधुनिक तकनीक, सर्विलांस सिस्टम और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर विशेष अभियान के तहत बरामद किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा के निर्देशन में की गई। बरामद मोबाइल फोन मंगलवार को उनके मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने से परेशान लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। नागरिकों ने सेंट्रल नोएडा पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन भीड़-भाड़ वाले बाजारों, बसों, ऑटो, मेट्रो और ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान गुम हो गए थे। इसके अलावा कई मोबाइल फोन शादी समारोहों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक पार्कों, खेल मैदानों तथा अन्य सामाजिक आयोजनों में छूट गए थे। कुछ मामलों में लोग अपने मोबाइल कहीं रखकर भूल गए थे, जिन्हें बाद में तलाशना संभव नहीं हो पाया था।

सर्विलांस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोनों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से न केवल लोगों को उनका कीमती सामान वापस मिला, बल्कि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें