सचिन पायलट ने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचकर स्वर्गीय राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। महान किसान नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जननायक स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर गुरुवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट अपने पैतृक गांव वैदपुरा पहुंचे और अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय राजेश पायलट का निधन 11 जून 2000 को हुआ था। वे देश के प्रमुख किसान नेताओं एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे और किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा वंचित वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

पुण्यतिथि के अवसर पर समाधि स्थल पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजेश पायलट के संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा किसानों और आमजन के हितों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, युवाओं और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि राजेश पायलट केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनआंदोलनों की सशक्त आवाज थे। देश की राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ग्रामीण भारत और किसानों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से उठाया तथा जनहित को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दीपक भाटी चोटीवाला, गौतम अवाना, रामकुमार तंवर, मुकेश शर्मा, रण सिंह प्रधान, महिपाल सिंह, संदीप नागर, बिंदर नागर, अरविंद नागर, नीरज लोहिया, अशोक पंडित, नीरज शर्मा, बबली नागर, देवेंद्र भाटी, सचिन जीनवाल, सचिन भाटी, जगदीश नागर, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह, जातां सिंह, गौरव नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें