GIIMS में आधी रात हंगामा, हड़ताली कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित Government Institute of Medical Sciences (GIIMS) में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब हड़ताल पर बैठे मेडिकल स्टाफ और अस्पताल प्रशासन के बीच तनाव अचानक बढ़ गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारी मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट और लाठीचार्ज किया, जिसमें 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि GIIMS अस्पताल में मेडिकल स्टाफ पिछले 10 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठा था। कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी मांगों को प्रशासन के समक्ष रख रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया।

आरोप है कि देर रात अस्पताल प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कथित रूप से मेडिकल स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट और लाठीचार्ज किया गया। घटना में 40 से अधिक कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। आरोप है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति, परिजन या जनप्रतिनिधि को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। यहां तक कि मीडिया कर्मियों और पत्रकारों को भी अस्पताल परिसर में जाने से रोक दिया गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर इस तरह बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

Screenshot

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं घायल कर्मचारियों और आंदोलनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें