नॉलेज पार्क पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के 2 सदस्य दबोचे, 316 मोबाइल बरामद

 

ग्रेटर नोएडा : कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.50 करोड़ रुपये कीमत के IQOO कंपनी के 316 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजय उर्फ नीटू और मिथुन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी थ्री व्हीलर ऑटो तथा दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के द्वारका क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करते थे। पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें