सूरजपुर मंडल में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग पर दिया गया विशेष जोर

 

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के सूरजपुर मंडल में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग एवं डिजिटल कार्यप्रणाली से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज मावी ने की, जबकि मंडल प्रभारी विजय गौतम भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विजय भाटी ने कहा कि वर्तमान समय में संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का ज्ञान प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिक से अधिक उपयोग कर संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आग्रह किया। मंडल अध्यक्ष मनोज मावी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

बैठक में मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लखन भाटी अंकित भाटी,जयविंद सिंह,गुलशन, शक्ति रावल, विशाल शर्मा, शेखर नागर, मुकेश मुकदम, मनोज तंवर, विजय रावल, विनेश रावल, पवन भाटी,लवीश , प्रेम वीर शर्मा, चेतन शर्मा , साहिल भाटी, उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें