स्वर्गीय बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में हुआ रोमांचक मुकाबला, तिलपता ने पहली पारी में बनाए 181 रन
ग्रेटर नोएडा। स्वर्गीय बाबूराम भाटी मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में बुद्धवार को तिलपता और कलदा गांव की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि टूर्नामेंट के आयोजक प्रमोद नागर , संगीत भाटी रहे।चैनपाल प्रधान, शिवम मावी, सुमित भाटी, प्रशांत भाटी, रोहित देवधर, रोहित भाटी नयना,अनुज नागर, मनोज भाटी , सुनील भाटी,दयानंद भाटी आदि उपस्थित रहे
मुकाबले में तिलपता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसके बाद अचानक हुई तेज बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया और खेल को आगे जारी रखना संभव नहीं हो सका।
बारिश लगातार जारी रहने के कारण मुकाबला रद्द करना पड़ा। खिलाड़ियों और दर्शकों को बारिश के कारण मैच के रोमांच से वंचित रहना पड़ा। टूर्नामेंट के आयोजकों ने कहा कि मौसम साफ होने के बाद आगे की प्रक्रिया और मैच को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि सोमेंद्र तोमर ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने वाले इस तरह के आयोजनों की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक प्रमोद नागर ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।







