सुरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 63 लाख के जेवरात संग अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश

ग्रेटर नोएडा। थाना सुरजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय चोरी गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से करीब 63 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी, घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे, चार कारतूस तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना सुरजपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और रेलवे लाइन के किनारे जंगल की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील उर्फ रिजवान, सरफराज उर्फ फैज, भोले उर्फ भोला तथा अलोजान पुत्र शहीद उर्फ सरदर्द के रूप में हुई है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य पहले कॉलोनियों और सोसायटियों में घूमकर बंद घरों की जानकारी जुटाते थे, इसके बाद सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने नोएडा, एनसीआर, दिल्ली, गाजियाबाद समेत कई जनपदों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 300 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी के आभूषण, 11.27 लाख रुपये नकद, दो अवैध तमंचे, कारतूस तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, रामपुर और अन्य जनपदों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें