बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाला और गांजा तस्कर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण व 1.1 किलो गांजा बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने बंद पड़े मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर एवं गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, ताले खोलने की मास्टर चाबियां तथा 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र रज्जाक निवासी मुस्ताक नगर, थाना बन्नादेवी, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी को 28 जुलाई 2026 को थाना बीटा-2 क्षेत्र के सिटी पार्क नवादा के पास से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी में सोने की 3 चेन, 2 मंगलसूत्र, 1 ब्रेसलेट, 2 पेंडल, 5 अंगूठियां, 1 जोड़ी टॉप्स, चांदी की 2 जोड़ी पायल, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल, ताले खोलने की करीब दो दर्जन मास्टर चाबियां, एक अतिरिक्त नंबर प्लेट तथा 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा शामिल है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और मौका मिलने पर मास्टर चाबियों की मदद से ताले खोलकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लेता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मोटरसाइकिल पर बार-बार फर्जी नंबर प्लेट बदलता रहता था। इसके अलावा वह विभिन्न कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने का भी काम करता था।

पूछताछ में आरोपी ने थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा चोरी के अन्य मामलों में भी उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें