भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला, संपत्ति जांच की मांग

ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में कांग्रेस की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर द्वारा शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, अपराध और भय का माहौल पैदा करने के गंभीर आरोप लगाए। साथ ही भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई।

यह पत्रकार वार्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसके चलते प्रतियोगी परीक्षाएं लगातार रद्द हो रही हैं और युवाओं में भारी निराशा है।

“प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त”

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। आम नागरिक भय, असुरक्षा और भ्रष्टाचार के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा जनता के टैक्स के पैसों की खुली लूट हो रही है। भ्रष्टाचार सरकार की कार्यप्रणाली का स्थायी हिस्सा बन चुका है।

महिलाओं, किसानों और व्यापारियों पर अत्याचार बढ़ने का आरोप

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, दलितों, किसानों, युवाओं और व्यापारियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बजाय सरकार उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।

भाजपा मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति जांच की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और भाजपा विधायकों की संपत्तियों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र एजेंसियों से जांच कराई जाए।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि यदि भाजपा नेता स्वयं को ईमानदार बताते हैं तो उन्हें जांच से डरना नहीं चाहिए। जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि सत्ता के संरक्षण में पिछले वर्षों में कितनी संपत्तियां अर्जित की गई हैं।

“विकास के नाम पर हो रहे बड़े घोटाले”

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। केवल प्रचार और दुष्प्रचार की राजनीति की जा रही है, जबकि धरातल पर जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

Screenshot

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय द्वारा उठाए गए भ्रष्टाचार और संपत्ति जांच के मुद्दे का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति में विश्वास रखती है।

“लोकतांत्रिक आवाज दबाने का हो रहा प्रयास”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका लोकतांत्रिक जवाब देगी।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, महाराज सिंह नागर, सतीश शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण भाटी, धर्म सिंह, सुबोध भट्ट और तीरथ राम वाल्मीकि सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें