चार रूटों पर चलेंगी वातानुकून व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ हरित और स्वच्छ परिवहन को भी बढ़ावा देगी।
ग्रेटर नोएडा:प्राधिकरण के अनुसार बसों का संचालन चार प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। पहला रूट चार मूर्ति से परी चौक, गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय, दनकौर और जेवर होते हुए एयरपोर्ट तक जाएगा। दूसरा रूट सूरजपुर, कासना, जिम्स अस्पताल, गलगोटिया विश्वविद्यालय और दनकौर के रास्ते एयरपोर्ट पहुंचेगा। तीसरा रूट मकौड़ा रोटरी, शारदा अस्पताल, एक्सपो मार्ट और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को जोड़ते हुए एयरपोर्ट तक जाएगा। वहीं चौथा रूट ईकोटेक-16, एक मूर्ति चौक, तिलपता, स्वर्णनगरी और यथार्थ अस्पताल होते हुए एयरपोर्ट तक संचालित होगा।

कार्यक्रम में एसीईओ एस.के. सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ लक्ष्मी वी.एस., अर्बन सर्विसेज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सनी यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नई बस सेवा शुरू होने से ग्रेटर नोएडा, नोएडा एक्सटेंशन, दनकौर, कासना और जेवर क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान और किफायती हो जाएगा।








