पीड़ितों से मुलाकात से पहले रोका गया कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन पर उठे सवाल

ग्रेटर नोएडा। GIIMS अस्पताल में बीती रात हुई कथित बर्बर घटना के विरोध में पीड़ित आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने गुरुवार को रास्ते में ही रोक दिया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल GIIMS अस्पताल एवं पुलिस लाइन पहुंचकर घटना में घायल पीड़ितों और आंदोलनकारियों से मुलाकात करने जा रहा था। आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें पहले ही रोक दिया और पीड़ितों तक पहुंचने नहीं दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि प्रशासन ने हमेशा की तरह अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ितों से मिलने से रोका, ताकि सरकार की विफलताओं को उजागर होने से बचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि GIIMS अस्पताल में हुई घटना ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। विपक्ष को पीड़ितों से मिलने तक से रोकना यह दर्शाता है कि सरकार सच्चाई छिपाना चाहती है।

दीपक भाटी ने कहा कि कोरोना काल में सेवा देने वाले योद्धाओं के साथ अमानवीय व्यवहार और अत्याचार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी अन्याय, दमन और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह GIIMS अस्पताल में हुई घटना के पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

इस दौरान नीरज लोहिया, सूबेदार सतपाल सिंह, सतीश शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार और नरेश शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी घटना की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें